1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा ब्लॉक में होली मिलन समारोह,पुष्प वर्षा कर विधायक ने खेली होली 

नौतनवा ब्लॉक में होली मिलन समारोह,पुष्प वर्षा कर विधायक ने खेली होली 

नौतनवा ब्लॉक में होली मिलन समारोह, पुष्प वर्षा कर विधायक ने खेली होली 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विकासखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, ग्राम प्रधान व समाजसेवी शामिल हुए। इस आयोजन के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने किया।

पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी

समारोह में गोरखपुर से आए बिरहा गायक दल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। फाग गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरा माहौल संगीतमय हो गया।

विधायक ऋषि त्रिपाठी के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पुष्प वर्षा के बीच विधायक ने मौजूद लोगों के साथ होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द बढ़ता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, प्रदीप पांडे, अरविंद त्रिपाठी, किशोर मद्धेशिया, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया।

पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...