1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Home Remedies: अगर वैक्स कराते समय जल जाए स्किन तो फौरन फॉलो करें ये घरेलू उपचार

Home Remedies: अगर वैक्स कराते समय जल जाए स्किन तो फौरन फॉलो करें ये घरेलू उपचार

वैक्स कराना सबसे मुश्किल काम लगता है क्योंकि इसे कराते समय इतना दर्द होता है इसे बर्दाश्त कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं। क्योंकि इसमें गर्मा गर्म वैक्स को अनचाहे बालों पर लगा कर फिर हटाया जाता है। वैक्स कराने से डेड स्किन हटती और टैनिंग कम करती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

वैक्स कराना सबसे मुश्किल काम लगता है क्योंकि इसे कराते समय इतना दर्द होता है इसे बर्दाश्त कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं। क्योंकि इसमें गर्मा गर्म वैक्स को अनचाहे बालों पर लगा कर फिर हटाया जाता है। वैक्स कराने से डेड स्किन हटती और टैनिंग कम करती है।

पढ़ें :- वैक्सिंग कराना है तो कैसा डर? इस प्रक्रिया से करवायें नहीं होगी कोई भी स्किन समस्या

लेकिन कई बार वैक्स कराने से स्किन जलने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप पहली बार वैक्सिंग कर रहे हैं या घर में खुद वैक्स करते समय जलने का खतरा रहता है। वैक्स से जलने पर क्या करना चाहिए आज हम आपको बताने जा रहे है। वैक्स करते समय अगर आप जले हुए स्थान पर फौरन ठंडा पानी दस मिनट तक डालते रहे। ठंडा पानी जलन को कम करता और सूजन नही आती है।

इसके अलावा वैक्स से जले हुई स्थान पर एएलोवेरा जेल लगा सकते है। एलोवेरा जेल से जला हुई स्किन और घाव ठीक करने में हेल्प करता है। इसमें सूजन कम करने और दर्द को कम करने वाले गुण होते है। ऐसे में वैक्स से जलने पर पहले ठंडे पानी से धोने के बाद उस पर एलोवेरा जेल लगा लें। ऐसा आप दो से तीन बार दिन में करने से आराम मिलेगा।

शहद में नेचुरल एंटी सेप्टिक और मॉइस्चराइजर है। इसे लगाने से घाव भरने करता है और इंफेक्शन से बचाता है। जलने पर ठंडे पानी से धोने के बाद शहद लगा कर साफ पट्टी रख कर ढक लें। कुछ घंटो के बाद बदल लें।

आप वैक्स से जलने पर नारियल तेल भी लगा सकती है। नारियल तेल में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है जो घाव को जल्द भरने में हेल्प करता है। ध्यान रहे गंभीर रुप से जलने पर भूल से भी नारियल तेल का इस्तेमाल न करें।

पढ़ें :- Corona virus के हल्के फुल्के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...