1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hong Kong Open 2025: सात्विक-चिराग ने हांगकांग ओपन के फाइनल में बनाई जगह, इस सीजन के पहले खिताब से एक कदम दूर

Hong Kong Open 2025: सात्विक-चिराग ने हांगकांग ओपन के फाइनल में बनाई जगह, इस सीजन के पहले खिताब से एक कदम दूर

Hong Kong Open 2025: भारत की स्टार मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को हांगकांग ओपन सुपर 500 के फाइनल में प्रवेश किया। इस जोड़ी ने चीनी ताइपे के बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को सेमी-फाइनल में मात दी है। इससे पहले सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जुनैदी आरिफ और रॉय किंग यप की मलेशियाई जोड़ी को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Thailand Open 2026 : सात्विक-चिराग की जोड़ी खिताब जीतने से चूकी, मार्टिन-कार्नांडो ने 21-12, 25-23 से दी शिकस्त

दुनिया की नौवें नंबर की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीनी ताइपे के बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को 21-17, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस सीजन छह सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पहली बार ये जोड़ी फाइनल में पहुंची है। जहां पर उनका सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग तथा चीनी ताइपे के फैंग-चिह ली और फैंग-जेन ली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेताओं से होगा। फैंस को सात्विक-चिराग से खिताब की उम्मीद होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...