1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 अगस्त 2024 का राशिफलः आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

23 अगस्त 2024 का राशिफलः आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 23 अगस्त 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

23 अगस्त 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज करियर में लाभ होगा।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष – आज धार्मिक कार्य में आपका मन लगेगा। आज सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा और योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष – आज नौकर-चाकर और भौतिक सुख में वृद्धि होगी और आप अपना दिन आराम से बिताएंगे। आमदनी के नए जरिए बनेंगे।

मिथुन – आज करियर में लाभ होगा। कोई मुकदमा चल रहा है तो उसका फैसला आपके हित में आ सकता है। आज कामो में जल्दबाजी न करें।

कर्क – आज काफी प्रसन्न रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज व्यापार में कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार में वृद्धि होगी।आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

कन्या – आज शानशौकत के लिए धन का अपव्यय कर सकते हैं। कोई भी काम बहुत संभलकर करें। गाड़ी चला रहे हैं तो सतर्क होकर चलाये।

तुला – आज का दिन अच्छा है। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में शांति रहेगी। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता हैं।

वृश्चिक – आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान मिलेगा।

धनु – आज आपको किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने भाई व बहन का पूरा साथ मिलेगा।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मकर – आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। समय ठीक चल रहा हैं। आगे बढ़ते रहे।

कुम्भ – आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयासरत रंग लाएंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मीन – आज ससुराल पक्ष के लोगों का आपके सहयोग मिलेगा। आज यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...