1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों के लिए आज का दिन है खास, ​कारोबार में मिलेगी सफलता

20 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों के लिए आज का दिन है खास, ​कारोबार में मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 20 फरवरी 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

20 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है।

पढ़ें :- Sankatamochan Hanumaan ji : ' संकटमोचन हनुमान जी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, मंगलवार को करें पूजा

मेष – आज भौतिक विकास का योग अच्छा है। आज धन लाभ होगा और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

वृष – पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। आज जीवन साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन – आज नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने में भाग्‍य का साथ मिलेगा।
आज का ठीक हैं।

कर्क – आज का दिन काफी सृजनात्मक है। आप जो भी काम करेंगे वे पूरे हो जाएंगे। उसका फल उसी समय मिल सकता है।

पढ़ें :- Vivah Shubh Muhurat 2026 :  14 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से , देखें सालभर में शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

सिंह – आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। रात्रि का समय मांगलिक कार्यक्रम में बीतेगा।

कन्या – आज भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। आज रात्रि का समय स्थिति में और सुधार होगा।

तुला – आज कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक – आज नौकरी और व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु – आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। आज बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है।

पढ़ें :- सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में कर गए प्रवेश, इसी के साथ खरमास समाप्त, कल से शुरू होगा शादियों का मौसम

मकर – आज कारोबार में सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। पिता से लाभ होगा ।

कुम्भ – आर्थिक लाभ होगा और आज सेहत का भी ध्‍यान रखने की जरूरत है। व्यापार अच्छा चलेगा। आज मां की सेवा करें।

मीन – आज दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने से आज लाभ हो सकता है।आज संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करें तो आपको लाभ होगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...