1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग करियर से जुड़ा कोई भी फैसला काफी संभलकर करें

23 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग करियर से जुड़ा कोई भी फैसला काफी संभलकर करें

आज का राशिफल 23 फरवरी 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

23 फरवरी 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और आपके मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Sankatamochan Hanumaan ji : ' संकटमोचन हनुमान जी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, मंगलवार को करें पूजा

मेष – सावधानीपूर्वक कार्य करें, वरना आपका नुकसान हो सकता है। आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

वृष – आज आर्थिक लाभ होगा और आपके मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है।

मिथुन – अतिथि और मेहमान के आने से आपका काम बढ़ सकता है और धन अधिक खर्च हो सकता है। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला काफी संभलकर करें।

कर्क – आज भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपका आज कुछ जरूरी खर्च भी संभव है।

पढ़ें :- Vivah Shubh Muhurat 2026 :  14 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से , देखें सालभर में शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

सिंह – आज भाग्‍य में वृद्धि होगी। आज सम्‍मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।

कन्या – आज किसी मामले में बहस करने से बचना चाहिए। आज कार्यक्षेत्र में जिम्‍मेदारी अधिक निभानी पड़ेगी। आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

तुला – आज समय का लाभ उठाएं। आज रुपये-पैसे के मामले में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक – किसी विशेषज्ञ की सलाह ले उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। सुविधाओं में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे।

धनु – आज रुपये-पैसे से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। धन के निवेश में लाभ होगा। आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती हैं।

पढ़ें :- सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में कर गए प्रवेश, इसी के साथ खरमास समाप्त, कल से शुरू होगा शादियों का मौसम

मकर – आज व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। नए कार्य बनेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुम्भ – आज धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके शत्रुओं से आपको तगड़ी चुनौती मिल सकती है। आज धीरज रखकर कार्य करें सफल जरूर होंगे ।

मीन – आज निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आज आपकी योजनाएं सफल होंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...