1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 जनवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के कारोबार में होगी वृद्धि और धन प्राप्ति सुगम होगी

20 जनवरी 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के कारोबार में होगी वृद्धि और धन प्राप्ति सुगम होगी

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

20 जनवरी 2024 का राशिफलः शनिवार यानी 20 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोग आज शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मेष – आज स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

वृष – आज शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन – व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आज कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क – आज आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

सिंह – जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

कन्या – किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

तुला – आज व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे।

वृश्चिक – नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

धनु – धन लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आज आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज जोखिम न लें।

पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर

मकर – सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें।

कुम्भ – आज का दिन उत्तम है। आज किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। आज व्यापार लाभदायक रहेगा।

मीन – आज कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी।

 

 

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...