1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 जनवरी 2024 का राशिफलः इस राशि का है आज सबसे बेहतरीन दिन, मिलने वाला है शुभ समाचार

26 जनवरी 2024 का राशिफलः इस राशि का है आज सबसे बेहतरीन दिन, मिलने वाला है शुभ समाचार

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मेष – मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। आज जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी।

पढ़ें :- Golu Devta Temple : गोलू महाराज को "न्याय का देवता" माना जाता है, हजारों घंटियों और भक्तों की 'अर्ज़ियों' के लिए प्रसिद्ध

वृष – स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन – आज पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कर्क – घर-बाहर शांति रहेगी। कार्य में वृद्धि होगी। आय में लाभ तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी बचें।

सिंह – प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी।

पढ़ें :- Indresh Upadhyay - Surbhi Tiwari Bhajan : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सुरभि तिवारी ने गाया भजन , भक्तों के बीच बना चर्चा का केंद्र

कन्या – दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें।

तुला – उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।

वृश्चिक – अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है।

धनु – आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आज धनार्जन होगा।

मकर – नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Rudrashtakam Mystery :  क्या आप भी जानते हैं शिव रुद्राष्टकम का असली रहस्य और इसका प्रभाव ?, चमत्कारिक मंत्र के पाठ से कटते हैं कष्ट

कुम्भ – पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

मीन – क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...