1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 सितंबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आज व्यापार में कर सकते हैं बड़ा निवेश

27 सितंबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आज व्यापार में कर सकते हैं बड़ा निवेश

आज का राशिफल 27 सितम्बर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

27 सितंबर 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों का आज का दिन काफी रोमांचक रहेगा।

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत

मेष – मित्रों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।

वृष – आज वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। आज जॉब में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

मिथुन – कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।आनावश्यक गतिविधियों में आप समय बर्बाद न करें।

कर्क – वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज का दिन काफी रोमांचक रहेगा। काम की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कन्या – आज कार्यक्षेत्र में नये विकल्प विकसित होंगे। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है।

तुला – आज दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर के नवनिर्माण पर धन खर्च कर सकते हैं। आज बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक – अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आज योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु – आज कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आपनी विनम्रता का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मकर – समाज में सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।

कुम्भ – दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त होने की सम्भावना है। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें।

मीन – आज मन की चंचलता पर नियन्त्रण करें। अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...