HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 03 अप्रैल 2025 का राशिफलः आय के नए स्रोत बनेंगे, प्राप्त होंगे शुभ समाचार…जानिए किन राशियों की बरसेगी कृपा

03 अप्रैल 2025 का राशिफलः आय के नए स्रोत बनेंगे, प्राप्त होंगे शुभ समाचार…जानिए किन राशियों की बरसेगी कृपा

आज का राशिफल 03 अप्रैल 20250

By शिव मौर्या 
Updated Date

03 अप्रैल 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के खर्चों में हो सकती है वृद्धि…

पढ़ें :- 09 अप्रैल 2025 का राशिफलः आज व्यापार में अचानक हो सकती है धन लाभ की वृद्धि...जानिए आप भी क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज आप ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। घरेलू वस्तुओं में वृद्धि होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृष – आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मन व्यथित रहेगा। आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन – आय के नए स्रोत बनेंगे और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा का योग है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा।

कर्क – शासन प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रबंधकीय कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी।

पढ़ें :- 08 अप्रैल 2025 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी

सिंह – भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा का योग है और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार होगा।

कन्या- आज काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन उसका पूरा फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्चों में वृद्धि हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।

तुला – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक – आज शत्रु परास्त होंगे। आज स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें।

धनु – पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। आज व्यापार में लाभ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

पढ़ें :- 07 अप्रैल 2025 का राशिफलः सोमवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? इन राशियों के बनेंगे बिगड़े हुए काम

मकर – घर-परिवार में कुछ कलह के संकेत हैं, लेकिन रोजगार में तरक्की होगी। आज प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। काली देवी की पूजा करें।

कुम्भ – आज साहस और पराक्रम से काम लेंगे। लाभ बेहतर बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और कार्य क्षेत्र में निरंतरता लाएंगे।

मीन – ​आज प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा। आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार में लाभ होगा। आज लाल वस्तु पास रखें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...