1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एयर इंडिया विमान एक साथ दोनों इंजन कैसे हुए फेल? केंद्रीय मंत्री, बोले- हादसे में साजिश के एंगल से भी हो रही है जांच

एयर इंडिया विमान एक साथ दोनों इंजन कैसे हुए फेल? केंद्रीय मंत्री, बोले- हादसे में साजिश के एंगल से भी हो रही है जांच

अहमदाबाद में  पिछले महीने हुए एयर इंडिया विमान हादसे (Air India Plane Accident) की जांच अब हर एंगल से की जा रही है, जिसमें साजिश की आशंका भी शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने दी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अहमदाबाद में  पिछले महीने हुए एयर इंडिया विमान हादसे (Air India Plane Accident) की जांच अब हर एंगल से की जा रही है, जिसमें साजिश की आशंका भी शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने दी। इस भयानक हादसे में विमान में सवार और जमीन पर मौजूद कुल 274 लोगों की जान चली गई थी।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

मंत्री ने बताया कि हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। AAIB ने इसकी पूरी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और हर पहलू का आंकलन किया जा रहा है। इसमें कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

मंत्री मुरलीधर मोहोल (Minister Muralidhar Mohol)  ने इस हादसे को एक “बहुत दुर्लभ मामला” बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी विमान के दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए हों।

उन्होंने आगे बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स (Black Box) मिल गया है । वह AAIB की निगरानी में है। इसे जांच के लिए देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स (Black Box) में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) होता है, जिसमें दोनों पायलटों के बीच की बातचीत रिकॉर्ड होती है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन जो भी सच है। वह सामने आएगा। रिपोर्ट तीन महीने में आ जाएगी।

(ब्लैक बॉक्स (Black Box) एक छोटा उपकरण होता है जो उड़ान के दौरान विमान की सारी जानकारी रिकॉर्ड करता है। यह हादसों की जांच में सबसे महत्वपूर्ण सुराग देता है।)

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

हादसे मुख्य बातें:

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया (Air India) विमान हादसे की जांच हर एंगल से की जा रही है। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister Muralidhar Mohol) ने कहा कि इसमें साजिश की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। विमान का ब्लैक बॉक्स (Black Box) भारत में ही है और इसकी जांच यहीं की जाएगी। जांच की रिपोर्ट तीन महीने में आने की उम्मीद है।

यात्रियों को दिया भरोसा

मंत्री ने माना कि इस हादसे के बाद लोगों में हवाई यात्रा को लेकर डर पैदा होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के आदेश पर सभी 33 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच की गई है। सब कुछ सुरक्षित पाया गया। इसलिए मैंने कहा कि यह एक दुर्लभ दुर्घटना थी। अब लोग डर नहीं रहे हैं और आराम से यात्रा कर रहे हैं।

सस्ता होगा हवाई सफर और एयरपोर्ट का खाना

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी

इसके अलावा, मंत्री ने हवाई अड्डों पर मिलने वाले महंगे खाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द ही सस्ता खाना मिलेगा। चार-पांच हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ खोले गए हैं, जहां 10 रुपये में पानी और 20 रुपये में चाय-समोसा मिलता है। धीरे-धीरे इनका विस्तार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...