दुनिया में स्मार्टफोन की तेजी बढ़ती प्रतिस्पर्धा में मशहूर टेक कंपनी Huawei भी नए प्रोडक्ट लाकर बाजार में मुकाबला बढ़ा दिया है।
Huawei Mate X7 : दुनिया में स्मार्टफोन की तेजी बढ़ती प्रतिस्पर्धा में मशहूर टेक कंपनी Huawei भी नए प्रोडक्ट लाकर बाजार में मुकाबला बढ़ा दिया है। Huawei ने ग्लोबल मार्केट में नया हुआवेई मेट एक्स7 लॉन्च कर दिया है। नए बुकस्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन (Book-style foldable smartphone) में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
कंपनी इस फोन में 8 इंच की इंटरनल डिस्प्ले और 6.49 इंच की कवर डिस्प्ले प्रदान करती है। जिसका रेजोल्यूशन 2210×2416 पिक्सल, 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
कैमरा
यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Mate X7 के रियर में f1.4 से f4.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो RYYB कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
इस फोन में 5,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58+IP59 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में में 5जी, ब्लूटूथ 6,वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
कीमत
कीमत की बात करें तो Huawei Mate X7 के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 2,099 (लगभग 2,20,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्रोकेड व्हाइट और नेबुला रेड में उपलब्ध है।