1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Hydrating Foods : इस मौसम में पानी की कमी को पूरा करते है ये फूड्स, स्वाद भी अलबेला

Hydrating Foods : इस मौसम में पानी की कमी को पूरा करते है ये फूड्स, स्वाद भी अलबेला

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ये सोचते है कि क्या खाएं और क्या खाने से बचें ।दरअसल इस मौसम में पाचन की समस्या बढ़ जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hydrating Foods : गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ये सोचते है कि क्या खाएं और क्या खाने से बचें ।दरअसल इस मौसम में पाचन की समस्या बढ़ जाती है।  यदि भोजन ठीक तरह से न पचे तो  ये बड़ी परेशानी बन जाता इस मौसम में अधिक पसीना निकलने की वजह से पानी की कमी भी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी की वजह से अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। आइये आज जानते है। कि गर्मी के मौसम में किस तरह के फूड खाने से सेहत को भरपूर  पोषण मिलता रहता है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

ककड़ी
ककड़ी में ढ़ेर सारा पानी होता है जो हमारे शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है।   डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन A, C, K, पोटेशियम, ल्यूटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खीरा
खीरा पानी में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसमें पोटेशियम होता है। ये हीट स्ट्रोक को रोक सकता है।

तरबूज
ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और गर्मी के मौसम में सबसे अधिक पसंद किए जाने फलों में एक है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। ये हीट स्ट्रोक से लड़ने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये फल हृदय रोगों को रोकने में भी मदद करता है।

तोरई
गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाएं। तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...