1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. ”मैंने रात के 2 बजे 25 नींद की गोलियां खा लीं” पवन सिंह की पत्नी ने किया सनसनीखेज खुलासा

”मैंने रात के 2 बजे 25 नींद की गोलियां खा लीं” पवन सिंह की पत्नी ने किया सनसनीखेज खुलासा

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का मामला तूल  पकड़ता  जा रहा है । दोनों लंबे समय से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 8 अक्टूबर को दोनों ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी और एक-दूसरे पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए।ज्योति ने किए हैरान करने वाले दावे मुंबई प्रेस वार्ता में ज्योति सिंह ने अपनी शादी के बारे में सनसनीखेज वाले खुलासे की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कई बार गर्भपात की गोलियां दी गईं और भावनात्मक व शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- पवन सिंह का नया गाना ‘लहंगा लहके लहके’ भोजपुरी फैंस के बीच मचा रहा धूम, कुछ घंटों में व्यूज 6.5 लाख पार

नींद की गोलियां खानी पड़ी

ज्योति ज्योति ने कहा, “वह कहते हैं कि उन्हें बच्चे की चाहत थी, लेकिन जो सचमुच बच्चा चाहता है, वह अपनी पत्नी को दवा नहीं देता। हर बार मुझे गोलियां दी जाती थीं। मैंने पहले मीडिया में ज्यादा बातें नहीं बताई थीं, लेकिन पवन जी ने आज मुझे बोलने पर मजबूर कर दिया। जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मैंने रात के 2 बजे 25 नींद की गोलियां खा लीं।”

ज्योति को अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

उन्होंने उस रात का जिक्र किया जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्योति ने कहा, “उस समय, उनके भाई रानू भैया, उनकी टीम के दीपक भैया और विक्की जी मुझे अंधेरी के बेलेव्यूमल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए।” उन्होने आरोप लगाया कि पवन सिंह गर्भपात की गोलियां देते थे।” उन्होंने दावा किया कि बार-बार होने वाले इस ट्रॉमा ने उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति, दोनों को प्रभावित किया।

पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : राधे मां की बड़ी भविष्यवाणी, बोलीं- पवन सिंह की 45 की उम्र में होगी तीसरी शादी, मिलेगी प्यार करने वाली पत्नी

 पवन सिंह ने जाहिर किया अपना दुख

इस बीच, पवन ने भी बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ज्योति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अभिनेता ने कहा, “मैं भी इंसान हूं, मैं भी थक जाता हूं। बात यह है कि औरतों की आंखों में किसी भी बात पर आंसू आ जाते हैं, और यह सबको दिखाई भी देता है, लेकिन मर्दों का दर्द किसी को नजर नहीं आता। और न ही कोई मर्द अपना दर्द दिखा सकता है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...