1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. में डोनाल्ड ट्रंप से नहीं नरेंद्र मोदी से करूंगा फोन पर बात, ब्राजील के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया अमेरिका का प्रस्ताव

में डोनाल्ड ट्रंप से नहीं नरेंद्र मोदी से करूंगा फोन पर बात, ब्राजील के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया अमेरिका का प्रस्ताव

नई दिल्ली। इस समय जहां दुनिया के कई देश अमेरिका के आगे झुकने को तैयार है वहीं एक ऐसा भी देश से जिसने अमेरिका के राष्ट्रपति से बात करने को ही मना कर दिया है। ब्राजील के के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने बयान में कहा कि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर करके भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिंगफिग को फोन करूंगा।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इस समय जहां दुनिया के कई देश अमेरिका के आगे झुकने को तैयार है वहीं एक ऐसा भी देश से जिसने अमेरिका के राष्ट्रपति से बात करने को ही मना कर दिया है। ब्राजील के के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने बयान में कहा कि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर करके भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिंगफिग को फोन करूंगा। यह बात उन्होने तब कही जब अमेरिका ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। हालांकि ब्राजील के राष्ट्रपति ने नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप को ब्राजील आने का न्यौता भी दिया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

अमेरिका और ब्राजील के बीच तनाव और गहरा होता जा रहा है। पहले अमेरिका ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है और ब्राजील के राष्ट्रपति ने चौका देने वाला बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को कभी भी फोन कर लेने का ऑफर दिया था। ट्रंप ने इस ऑफर में लूला से टैरिफ मसले पर बात करने के लिए कहा था। ऑफर को ब्राजील के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है। लूला ने साफ कहा कि वह ट्रम्प से बात नहीं करेंगे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को फोन करेंगे। यह तनाव तब शुरू हुआ, जब अमेरिका ने ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ थोप दिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने टैरिफ लागू होने वाले दिन को दोनों मुल्कों के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया था। उन्होंने ब्रासीलिया में एक इवेंट में कहा कि ब्राजील अब विश्व व्यापार संगठन (WTO) समेत हर मुमकिन रास्ता अपनाएगा ताकि अपने हितों की हिफाजत कर सके। लूला ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पहले ही विदेशी व्यापार को मजबूत करने और ब्रिक्स देशों के साथ नए मौके तलाशने में जुट गई है। उन्होने अपने बयान में यह भी कहा कि में रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भी अपने देश नहीं बुलाऊंगा। पुतिन अभी सफर नही कर सकते है। इसके साथ ही में कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात करूंगा। अमेरिका द्धारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी लूला ने नरम रुख दिखाते हुए कहा कि वह ट्रम्प को नवंबर में ब्राजील के बेलेम, पारा में होने वाली जलवायु सम्मेलन के लिए न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि मैं ट्रम्प को COP30 के लिए बुलाऊंगा और जलवायु मसले पर उनकी राय जानूंगा। अगर वह नहीं आए, तो यह उनकी मर्जी, लेकिन मेरी तरफ से कोई कमी नहीं होगी।”

बराबरी और आपसी सम्मान के साथ होगी टैरिफ पर बात

ब्राजील के के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने आगे कहा कि वह अमेरिका से बात करने को तैयार है। लेकिन यह बात चीत तभी संभव है जब बराबरी और आपसी सम्मान के साथ होनी चाहिए। दूसरी तरफ, ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था, लूला मुझसे कभी भी बात कर सकते हैं। उन्होंने ब्राजील की जनता की तारीफ की, लेकिन वहां की सरकार पर गलत फैसले लेने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...