1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. IBPS Recruitment: IBPS ने इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

IBPS Recruitment: IBPS ने इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

IBPS ओ मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2025 को आयोजित की जाने वाली है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी किए जा चुके है। जो भई उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

IBPS Recruitment: IBPS ओ मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2025 को आयोजित की जाने वाली है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी किए जा चुके है। जो भई उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

30 जनवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं

IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर्स, मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ, एमटी) मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 30 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। लिहाजा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस तिथि से पहले-पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करके रखना होगा।

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर, DOB या पासवर्ड का उपयोग करना पड़ेगा।

परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं प्रवेश पत्र

अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा हॉल में अनिवार्य रूप से ले जाना पड़ेगा, अन्यथा उन्हें परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी या यहां तक कि उन्हें परीक्षा में बैठने की भी मंजूरी नहीं दी जाने वाली है।

आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा पैटर्न

IBPS पीओ मेन्स 2025 परीक्षा पैटर्न में चार खंड शामिल हैं जिनमें तर्क और कंप्यूटर योग्यता; सामान्य, अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरूकता; अंग्रेजी भाषा; डेटा विश्लेषण और व्याख्या; और पत्र लेखन और निबंध लेखन भी जुड़ा हुआ है। पेपर में कुल 225 अंक होते हैं और उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जानें वाला है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे:
  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जानना पड़ेगा।
  • होमपेज पर उपलब्ध “आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024” लिंक पर क्लिक कर दें।
  • लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड एंटर कर दें।
  • आपका आईबीपीएस पीओ मुख्य प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देने लग जाएगा।
  • अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण की जांच करना होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक मुद्रित प्रति अपने पास रख लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...