1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. शरीर में नजर आने वाले इन लक्षणों से पहचानें कि आप वात, कप और पित्त में से किस प्रकृति के हैं

शरीर में नजर आने वाले इन लक्षणों से पहचानें कि आप वात, कप और पित्त में से किस प्रकृति के हैं

आयुर्वेद में किसी भी बीमारी के इलाज से पहले इंसान के शरीर के दोष चेक किये जाते है। वात, पित्त और कफ ये तीन दोष लगभग सभी तरह की बीमारियों को जन्म देते है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका शरीर किस तरह की प्रकृति का है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आयुर्वेद में किसी भी बीमारी के इलाज से पहले इंसान के शरीर के दोष चेक किये जाते है। वात, पित्त और कफ ये तीन दोष लगभग सभी तरह की बीमारियों को जन्म देते है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका शरीर किस तरह की प्रकृति का है। आयुर्वेद में इसके लक्षणों के बारे में बताया गया है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शरीर में वात, पित्त और कफ के लक्षणों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

जिन लोगो के शरीर की प्रकृति वात होती है। शरीर में जब वायु यानी वात बढ़ता है तो पेट में गैस बनने लगती है, एसिडिटी होने लगती है और खाना खाने के बाद पेट फूलने लगता है।

इतना ही नहीं घबराहट, बेचौनी और मन आस्थिर होता है। होंठ हर मौसम में फटे रहते है। शरीर में दर्द बना रहता है। ऐसे लक्षणों वाले इंसान में वात प्रकृति पायी जाती है। ऐसे लोगो को हमेशा गर्म और आसानी से पचने वाली चीजें खानी चाहिए।

वहीं पित्त प्रकृति वाले लोगो को छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आता है। एसिडिटी होती और और चेहरे पर मुहांसे बहुत अधिक निकलने लगते है। पसीना बहुत अधिक आता है। साथ ही शरीर से बद्बू भी आती है। इसके अलावा बार बार भूख लगना भी पित्त प्रकृति के लक्षण है।

पित्त बढ़ने पर शरीर में गर्मी बढ़ती है और पाचन से संबंधित दिक्कतें होने लगती है। वहीं जिन लोगो के शरीर की प्रकृति कफ दोष वाली होती है ऐसे लोगो का वजन घटाने के बावजूद वजन नहीं घटता। बिस्तर पर लेटने के बाद भी टाइम से नींद महीं आती है। आलस आता है और पूरा दिन लेटे रहते है।किसी काम को करने में मन लगता है। इन दोषों को समझ कर ही आयुर्वेद में इलाज किया जाता है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...