1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘अगर BCCI सच्ची देशभक्त होती तो वह कहती कि हम ऐसे देश के साथ नहीं खेलेंगे…’ पाकिस्तान के यू-टर्न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

‘अगर BCCI सच्ची देशभक्त होती तो वह कहती कि हम ऐसे देश के साथ नहीं खेलेंगे…’ पाकिस्तान के यू-टर्न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

Pakistan's U-turn over T20 World Cup match against India : भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यू-टर्न ले लिया है। आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगा। इस बीच, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है और उसके देशभक्त होने पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistan’s U-turn over T20 WC Match against India : भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यू-टर्न ले लिया है। आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगा। इस बीच, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है और उसके देशभक्त होने पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के यू-टर्न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “अगर बीसीसीआई में सच में हिम्मत और सच्ची देशभक्ति होती, तो वह कहती कि हम ऐसे देश के साथ नहीं खेलेंगे। यू-टर्न की बात ही क्यों? हमें शर्म आनी चाहिए कि सबसे मजबूत और अमीर बॉडी होने के बावजूद, हम अभी भी पीसीबी के फैसले का इंतजार करते हैं और फिर खुद फैसला करते हैं। हमारी इंडियन क्रिकेट टीम बस खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार करती रहती है।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने हाल में बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने का ऐलान किया था। जिसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले का अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की एक बैठक हुई, जिसके बाद आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान मैच खेले जाने की पुष्टि की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...