IND vs USA Highlights : भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान ने 29 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन, यूएसए के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने यूएसए के खिलाफ इस मैच के बाद चिंता जाहिर की है।

दरअसल, यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब और धीमी रही। टीम ने 77 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिये थे। लेकिन, कप्तान सूर्य कुमार यादव अंत तक पिच पर डटे रहे और उन्होंने नाबाद 84 रनों की पारी खेली। जिससे भारत 161 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और यूएसए को 132 रनों पर रोक दिया। हालांकि, यूएसए जैसी छोटी टीम के सामने भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सवालों की घेरे में आ गया।
मैच के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि भारत की बैटिंग डेप्थ काम की चीज़ है, लेकिन यह लापरवाह पावरप्ले में नुकसान का बहाना नहीं बन सकती। ज़्यादा अनुभवी टीमों के खिलाफ, टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर शुरुआती विकेट गिरने से उन्हें बहुत भारी नुकसान हो सकता है।
गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि 160 रन बनाना आसान नहीं होता। उन्होंने आखिर में 30 रन के मार्जिन से मैच जीता, जो कि बहुत अच्छा मार्जिन है। इसलिए सीखने के लिए बहुत कुछ है – यह सीखने के लिए कि हाँ, बैटिंग में डेप्थ है। लेकिन अगर आपके पास आठ बैट्समैन हैं, और फिर 9, 10, 11 आपके बॉलर हैं, और उन आठ बैट्समैन में से आप पहले 7-8 ओवर में चार विकेट खो देते हैं, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे – बेहतर टीमों के खिलाफ, उन टीमों के खिलाफ जिन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का बहुत ज़्यादा अनुभव है और T20 क्रिकेट का भी बहुत ज़्यादा अनुभव है।”
पूर्व कप्तान ने कहा, “हां, छह ओवर का पावरप्ले होता है, लेकिन आप उस पावरप्ले में चार विकेट नहीं गंवाना चाहेंगे क्योंकि इस तरह आप खुद को मुश्किल में डाल रहे हैं। हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि जब वर्ल्ड इवेंट्स की बात आती है, तो हर टीम अपने परफॉर्मेंस का लेवल बढ़ा देती है, क्योंकि वर्ल्ड इवेंट्स रोज़-रोज़ नहीं होते।”