1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: सेहतमंद रहने के लिए आप भी सुबह खाली पेट करती हैं फलो का सेवन, तो जान लें ये जरुरी बात

Health Care: सेहतमंद रहने के लिए आप भी सुबह खाली पेट करती हैं फलो का सेवन, तो जान लें ये जरुरी बात

फलों में सेहत का खजाना छिपा होता है। डेली इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर सेहतमंद रहता है बल्कि बीमारियों से भी दूर रहता है। इसलिए अधिकतर घरों में सुबह ब्रेकफास्ट में फलों का जूस या फिर फलों का सेवन किया जाता है। पर क्या आप जानते है कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट खाने से शरीर में तमाम दिक्कतें होने लगती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

अनानास का कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। अनानास में ब्रोमेलेन होता है जो स्ट्रोंग एंजाइम है और स्टमक लाइनिंग यानि पेट की दिक्कतें पैदा कर सकता है। खाली पेट अनानास खाने से पेट की परेशानी हो सकती है।

खाली पेट सेब खाने से परहेज के लिए कहा जाता है। इसकी वजह है कि इसमें नेचुरल एसिड्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिसके कारण अगर सेब को खाली पेट खाया जाए तो पेट बिगड़ सकता है। बहुत से लोगों को सेब खाली पेट खाने पर असहजता महसूस होती है।

आम को खाली पेट खाने पर ब्लोटिंग गैस और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। आम को कुछ खा-पीकर ही खाना चाहिए जिससे पेट संबंधी दिक्कतें ना हों।खाली पेट खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए। खट्टे फल जैसे संतरा आदि खाने से अपच, हार्टबर्न और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। खाना खाने के बाद इसे खाया जा सकता है।पपीता खाली पेट खाने से बचना चाहिए। क्योकिं खाली पेट पपीता खाने से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है। अमरूद फाइबर से भरपूर होता है इसलिए खाली पेट खाने से अपच हो सकता है।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...