1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin Care: रात में सोने से पहले अगर चेहरे पर लगा लें ये दो चीजें, हमेशा दिखेगा खूबसूरत और खिला-खिला चेहरा

Skin Care: रात में सोने से पहले अगर चेहरे पर लगा लें ये दो चीजें, हमेशा दिखेगा खूबसूरत और खिला-खिला चेहरा

रात का समय स्किन केयर के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। क्योंकि सोते समय स्किन रिलैक्स करती है और अगर सोने से पहले चेहरे की अच्छे से देखभाल की जाए तो कई सालों तक स्किन में किसी तरह की दिक्कतें नहीं होती है। साथ ही जवान भी नजर आती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रात का समय स्किन केयर के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। क्योंकि सोते समय स्किन रिलैक्स करती है और अगर सोने से पहले चेहरे की अच्छे से देखभाल की जाए तो कई सालों तक स्किन में किसी तरह की दिक्कतें नहीं होती है। साथ ही जवान भी नजर आती है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल लगा लें। ऐसा करने से स्किन रातभर विटामिन ई को अच्छी तरह से सोख लेगी। इससे स्किन को पोषण मिलेगा और हाइड्रेट भी होगी। साथ ही स्किन में ग्लो और निखार आएगा।

आप रात में सोने से पहले एलोवेरा फेसपैक भी लगा सकती है। इससे बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल और शहद की जरुरत होगी। शहद में एंटी बैक्टीरियलल तत्व पाये जाते है स्किन को प्रोटेक्ट करतेहै। साथ ही स्किन टाइट होती है।

एलोवेरा शहद का फेसपैक

एलोवेरा का एक पत्ता लेकर उसे काट कर उसमें से जेल को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करें और रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...