1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of acacia pods: घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो महाराज जी ने बताया है सटीक उपाय, इसे अपना कर मिलेगा आराम

Benefits of acacia pods: घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो महाराज जी ने बताया है सटीक उपाय, इसे अपना कर मिलेगा आराम

बुजुर्गोंं मे बेहद आम समस्या है घुटनों का दर्द। हर बुजुर्ग अपने घुटनों के दर्द से परेशान है। जिसकी  वजह से चलने फिरने में काफी दिक्कत  होती  है। बुजुर्गों के  घुटनों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए महाराज जी  ने एक उपाय सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। जिसे अपना कर घुटनों को  बदलने की जरुरत नहीं पड़ेगी सेवन करने मात्र से ही दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of acacia pods: बुजुर्गोंं मे बेहद आम समस्या है घुटनों का दर्द। हर बुजुर्ग अपने घुटनों के दर्द से परेशान है। जिसकी  वजह से चलने फिरने में काफी दिक्कत  होती  है। बुजुर्गों के  घुटनों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए महाराज जी  ने एक उपाय सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। जिसे अपना कर घुटनों को  बदलने की जरुरत नहीं पड़ेगी सेवन करने मात्र से ही दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

50 साल के बाद धीरे-धीरे शरीर के जोड़ों में से लुब्रीकेन्ट्स एवं कैल्शियम बनना कम हो जाता है। जिसके कारण जोडों का दर्द ,गैप, केल्शियम की कमी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। जिसके चलते आधुनिक चिकित्सा आपको जोइन्ट्स रिप्लेस करने की सलाह देते हैं। इसमें काफी खर्चा आता है जो आम आदमी के बस की बात नहीं होती है।

किंतु क्या आपको पता है जो चीज कुदरत ने हमें दी है, वो आधुनिक विज्ञान या तो कोई भी साइंस नही बना सकती। आप कृत्रिम जॉइन्ट फिट करवा कर थोड़े समय दो चार साल तक ठीक हो सकते हैं। लेकिन बाद में आपको बहुत ही तकलीफ होगी। जॉइन्ट रिप्लेसमेंट का सटीक इलाज आज मैं आपको बता रहा हूँ ।वो आप नोट कर लीजिये और हां ऐसे हजारों जरुरतमंद लोगो तक पहुचाये जो रिप्लेसमेंट के लाखो रुपये खर्च करने मे असमर्थ हैं।

बबूल नाम के वृक्ष को आपने जरुर देखा होगा। यह भारत मे हर जगह बिना लगाये ही अपने आप लग जाता है। अगर यह बबूल नाम का वृक्ष अमेरिका या तो विदेशों में इतनी मात्रा मे होता तो आज वही लोग इनकी दवाई बनाकर हमसे हजारों रुपये लूटते। लेकिन भारत के लोगों को जो चीज मुफ्त मे मिलती है उनकी कोई कदर नहीं है।

पढ़ें :- किरण रिजिजू को लेकर सांसद शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कल लाएं महिला आरक्षण बिल

इसे इस्तेमाल करने का तरीका

बबूल के पेड़ पर जो फली ( फल) आती है उसको तोड़कर ले, अथवा तो आपको शहर मे नही मिल रहे तो किसी गांव जाये वहां जितने चाहिये उतने मिल जायेगें। उसको सुखाकर पाउडर बना लें। और सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी से खाने के बाद केवल 2-3 महिने सेवन करने से आपके घुटने का दर्द बिल्कुल ठीक हो जायेगा। आपको घुटने बदलने की जरुरत नही पड़ेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...