1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of eating curd: अगर शरीर में हैं ये दिक्कतें तो भूलकर भी न करें दही का सेवन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Side effects of eating curd: अगर शरीर में हैं ये दिक्कतें तो भूलकर भी न करें दही का सेवन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दही सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। ये सभी जानते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर दही खाने से शरीर को तमाम दिक्कतों से छुटकारा मिलता है और पोषण मिलता है। पर कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें दही खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगो को दही फायदे की जगह नुकसान करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of eating curd: दही सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। ये सभी जानते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर दही खाने से शरीर को तमाम दिक्कतों से छुटकारा मिलता है और पोषण मिलता है। पर कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें दही खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगो को दही फायदे की जगह नुकसान करता है।

पढ़ें :- Video-बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर चढ़ा GEN-Z ट्रेंड का रंग, छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल रील को किया रीक्रिएट

अगर किसी को गठिया की दिक्कत है तो ऐसे लोगो को दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यह अर्थराइटिस में जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है।

इतना ही नहीं अगर किसी को सांस से संबंधित दिक्कतें हो तो भी दही खाने से बचना चाहिए। अस्थमा और सांस की बीमारी में दही या ठंडी चीजें खाने से सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है।

इतना ही नहीं लिकोरिया के मरीजों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रोल के रोगियों को भी दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इस बीमारी में भी यह जहर के समान काम कर सकता है।

पढ़ें :- Video Viral : रोडवेज बस को कपल ने बना लिया OYO, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराज़गी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...