1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. trick to remove face color: हर चीज ट्राई कर ली फिर भी नहीं छूट रहा है कलर तो ट्राई करें ये सबसे अच्छे तरीके

trick to remove face color: हर चीज ट्राई कर ली फिर भी नहीं छूट रहा है कलर तो ट्राई करें ये सबसे अच्छे तरीके

होली खेलने के बाद सबसे बड़ी मुश्किल होती है चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाना। अगर आप सारे जतन कर चुके है फिर भी शरीर और चेहरे का रंग नहीं छूट रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके पक्के से पक्का रंग हल्का हो जाएगा और छूट जाएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

trick to remove face color: होली खेलने के बाद सबसे बड़ी मुश्किल होती है चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाना। अगर आप सारे जतन कर चुके है फिर भी शरीर और चेहरे का रंग नहीं छूट रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके पक्के से पक्का रंग हल्का हो जाएगा और छूट जाएगा।

पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा

सबसे पहले तो आप रंग को छुड़ाने के लिए उबटन की मदद ले सकती है। पुराने समय से ही होली के दिन उबटन लगाने का चलन है इससे बहुत ही आसानी से रंग छूट जाता है। इसके लिए बेसन, हल्दी, मलाई,नारियल तेल और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगा लें। या पूरे शरीर पर लगा लें। फिर इसे हल्के हाथों से मसाज करके छुड़ा लें।

इसके अलावा आप ग्लिसरीन की भी मदद ले सकती है। अगर आपके पास ग्लिसरीन है तो इसमें गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर छोड़ दें फिर कॉटन से हटा दें। इसके बाद पानी से छींटे मारें।

अगर आपके पास कोई एंटी-टैन स्क्रब रखा है तो इसका इस्तेमाल रंग छुड़ाने में कर सकते हैं। चेहरे पर स्क्रब लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसके सर्कुलर मोशन पर चेहरे पर मलें। इसके बाद फेसवॉश से चेहरा धो लें। रंग हटाने के बाद नारियल तेल लगा लें।

होली खेलकर आए हैं तो चेहरे पर कुछ न लगाएं। एक कॉटन में नारियल तेल या ऑलिव ऑइल लेकर कलर हटाएं। इसके बाद फेसवॉश के बजाय नहाने वाले साबुन से चेहरा धो लें।

पढ़ें :- त्योहारों में मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नींबू और टमाटर भी ब्लीच की तरह काम करते हैं। चेहरे पर इनको लगाने से रंग हलका होता है। ध्यान रखें रंग छुड़ाने की सारी कोशिशें हो जाएं इसके बाद चेहरे पर नारियल तेल या जो भी ऑइल या मॉइश्चराइजर आपको सूट करता है उसे लगाकर अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

नाखूनों का रंग हटाने के लिए इन पर नेलपेंट रिमूवर लगाएं। वाइप्स वाले रिमूवर से हाथ और स्किन ड्राई नहीं होगी।हाथों का रंग छुड़ाने के लिए गुनगुने पानी में शैम्पू और नींबू डालकर इसमें हाथ डालकर बैठ जाएं। इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...