1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of garlic oil: नींद न आने की दिक्कत हो या फिर हाथ पैरों में दर्द, लहसुन के तेल से मिलेगा आराम, दूर होगी थकान

Benefits of garlic oil: नींद न आने की दिक्कत हो या फिर हाथ पैरों में दर्द, लहसुन के तेल से मिलेगा आराम, दूर होगी थकान

लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आपको नींद नहीं आती है तो रात में सोने से पहले लहसुन के तेल से मालिश से नींद अच्छी आती और थकान कम होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आपको नींद नहीं आती है तो रात में सोने से पहले लहसुन के तेल से मालिश से नींद अच्छी आती और थकान कम होती है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

लंबे समय तक बैठे रहने या फिर खड़े होने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है। अपने पैरों को स्वस्थ्य रखने के लिए पांच मिनट इस तेल की मालिश से आराम मिल सकती है। रात में सोने से पहले लहसुन के तेल से अपने पैरों की मालिश करें।

अगर नींद न आने की दिक्कत है तो रात में सोने से पहले लहसुन के तेल की मालिश से नींद अच्छी आती है और स्ट्रेस कम होता है।
अगर पैरों में दर्द रहता है या सूजन है तो पैरों में लहसुन के तेल से मालिश करने से दर्द में आराम मिलेगी।

लहसुन का तेल बनाने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर सरसों के तेल में धीमी आंच में गर्म करें। जब तेल आधा रह जाए तो इसे एक कटोरी में निकाल कर हल्का गुनगुना रहने पर ही मालिश कर लें। आप अपने हाथों, पैरों और घुटनों की मालिश कर सकते है। इसे एक से दो महीने तक स्टोर करके रख सकते है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...