1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. फ्रॉड से बचना है तो ऐसे सिक्‍योर करें अपना आधार, UIDAI ने बताए तरीके

फ्रॉड से बचना है तो ऐसे सिक्‍योर करें अपना आधार, UIDAI ने बताए तरीके

आधार कार्ड (Aadhar Card) में आपकी पर्सनल जानकारी होती है, ऐसे में इसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। ताकि कहीं इस जानकारी का दुरुपयोग नहीं हो सके। लेकिन आजकल हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड (Aadhar Card)  की जरूरत होती है। ऐसे में आधार की सुरक्षा कर पाना थोड़ा मुश्किल लगता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhar Card) में आपकी पर्सनल जानकारी होती है, ऐसे में इसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। ताकि कहीं इस जानकारी का दुरुपयोग नहीं हो सके। लेकिन आजकल हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड (Aadhar Card)  की जरूरत होती है। ऐसे में आधार की सुरक्षा कर पाना थोड़ा मुश्किल लगता है। आधार के चलते फ्रॉड के कुछ मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में मन में ये सवाल आना लाजमी है कि आखिर आधार कार्ड को सुरक्षित कैसे रखा जाए? यहां जानिए इसके बारे में।

पढ़ें :- Surya Grahan 2026 Effect : सूर्य ग्रहण से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत,18 साल बाद सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग

ये है आधार को सुरक्षित करने का तरीका

आधार को सुरक्षित करने का एक तरीका है वो ये कि इसके बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कर दिया जाए। UIDAI की ओर से आधार यूजर्स को बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक (Biometric lock-unlock) की सुविधा दी जाती है। इसका मकसद आपके बायोमेट्रिक्स डेटा- फिंगर प्रिंट्स और आइरिस स्कैन की गोपनीयता को मजबूत करना है। बायोमेट्रिक्स लॉक (Biometrics Lock) करने के बाद कोई भी व्यक्ति ऑथेंटिकेशन के लिए आपके आधार के बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

आधार को कैसे करें लॉक?

अपने आधार का बायोमेट्रिक लॉक करने के लिए सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/bio-lock पर जाएं।

पढ़ें :- US कोर्ट में अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी मामला खारिज होने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'कमजोर PM ने भारत के हितों को बेचा'

वेबसाइट पर जाने के बाद स्क्रीन पर आपको एक चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा, जिसमें ये लिखा है कि जब तक आप अपने बायोमेट्रिक को अनलॉक नहीं करते, तब तक आप अपने बायोमेट्रिक का ऑथेंटिकेशन नहीं कर सकते हैं।

चेक बॉक्स में क्लिक करने के बाद Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक करें।

Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

इस नए पेज पर अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना है और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को डालकर सब्मिट पर क्लिक करना है।

पढ़ें :- Oracle layoffs : दिग्ग्ज टेक ओरेकल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, इस माह से शुरू हो सकती है कटौती

ओटीपी डालने के बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प दिखेगा।

आपको जो लॉक या अनलॉक जो ऑप्शन का चुनाव करना है, उसका चुनाव कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...