1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Important tips for making chowmin: घर में बनाना चाहती हैं होटल और रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी चाउमिन, तो ये टिप्स हैं आपके बहुत काम की

Important tips for making chowmin: घर में बनाना चाहती हैं होटल और रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी चाउमिन, तो ये टिप्स हैं आपके बहुत काम की

कुछ लोग घर में चाउमिन बनाने से कतराते है। इसके पीछे वजह से होटल और रेस्टोरेंट जैसी बनने की बजाय चाउमिन आपस में चिपकी होती है औऱ स्वाद भी अजीब होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके अगर आप घर में चाउमिन बनाएंगी तो एकदम खिली खिली अलग औऱ टेस्टी चाउमिन बनेगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Important tips for making chowmin: कुछ लोग घर में चाउमिन बनाने से कतराते है। इसके पीछे वजह से होटल और रेस्टोरेंट जैसी बनने की बजाय चाउमिन आपस में चिपकी होती है औऱ स्वाद भी अजीब होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके अगर आप घर में चाउमिन बनाएंगी तो एकदम खिली खिली अलग औऱ टेस्टी चाउमिन बनेगी।

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

कई महिलाएं नूडल्स को उबालने से पहले बर्तन में इन्हे तोड़कर डालती हैं। सबसे पहले तो आप उबालते समय नूडल्स को तोड़ने की गलती न करें। चाउमिन उबालने के लिए बर्तन में अच्छी तरह से पानी भरे। मतलब पानी की मात्रा अधिक रखें। उबालने के पानी में एक चम्मच नमक और तेल डालकर उबालें।

इसके बाद जब चाउमिन उबल जाए तो इसे छान लें और ठंडा पानी डालें। ध्यान रहे चाउमिन का टेस्ट बढ़ाने के लिए पानी में नूडल्स सिर्फ दो से तीन मिनट तक ही उबालें। ऐसा करने से चाउमिन लगभग पक जाएगी।

इसके बाद गैस बंद कर दें। ऐसा करने से नूडल्स चिपके हुए और चिपचिपे नहीं बनेंगे। गैस बंद करने के बाद चाउमिन को छलनी में निकाल कर पानी को छनने दें और इस पर ठंडा पानी डालें। ध्यान रहे चाउमिन को बहुत अधिक नहीं पकाना है।

पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...