1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Paneer Bhurji Sandwich: सुबह की जल्दी में ब्रेकफास्ट तैयार करना हो या फिर बच्चों को टिफिन में देना हो फटाफट तैयार करें पनीर भुर्जी सैंडविच

Paneer Bhurji Sandwich: सुबह की जल्दी में ब्रेकफास्ट तैयार करना हो या फिर बच्चों को टिफिन में देना हो फटाफट तैयार करें पनीर भुर्जी सैंडविच

ब्रेकफास्ट तैयार करना हो या फिर बच्चों के लिए टिफिन बनाना हो सैंडविच एक आसान और झटपट बनकर तैयार होने वाली रेसिपी है। स्वाद भी इसका बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब भाता है। खासकर सुबह के समय महिलाओं को ऐसे ही रेसिपी की तलाश होती है तो जो सभी लोग चाव से खा लें और बनाने में अधिक समय भी न लगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Paneer Bhurji Sandwich: ब्रेकफास्ट तैयार करना हो या फिर बच्चों के लिए टिफिन बनाना हो सैंडविच एक आसान और झटपट बनकर तैयार होने वाली रेसिपी है। स्वाद भी इसका बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब भाता है। खासकर सुबह के समय महिलाओं को ऐसे ही रेसिपी की तलाश होती है तो जो सभी लोग चाव से खा लें और बनाने में अधिक समय भी न लगे। ऐसे में आज हम आपको पनीर भुर्जी सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे है। जो खाने में टेस्टी के साथ साथ जल्दी भी बनकर तैयार होती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

पनीर भुर्जी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री:

पनीर भुर्जी के लिए:

1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)

1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)

1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

½ टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट

½ टीस्पून हल्दी पाउडर

½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

½ टीस्पून धनिया पाउडर

½ टीस्पून गरम मसाला

1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1 टीस्पून नींबू का रस

1 टेबलस्पून तेल या मक्खन

नमक स्वादानुसार

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

सैंडविच के लिए:

4 ब्रेड स्लाइस

मक्खन या घी (सेकने के लिए)

2 टेबलस्पून ग्रीन चटनी (पुदीना-धनिया चटनी)

2 टेबलस्पून टमाटर केचप (वैकल्पिक)

पनीर भुर्जी सैंडविच बनाने का तरीका

1. पनीर भुर्जी तैयार करें:

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

1. एक पैन में तेल या मक्खन गरम करें।

2. उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।

3. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

4. टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।

5. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।

6. कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।

7. हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
2. सैंडविच बनाना:

1. ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी और टमाटर केचप लगाएं।

2. तैयार पनीर भुर्जी को ब्रेड पर अच्छे से फैलाएं।

3. दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्के हाथ से दबाएं।

4. तवे या सैंडविच मेकर में मक्खन लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेकें।

5. गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें।

3. परोसें:

सैंडविच को तिरछे काटें और इसे हरी चटनी या केचप के साथ परोसें। गरमागरम सैंडविच का आनंद लें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...