भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने मार्च 2029 तक 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए एक फंडरेज़िंग अभियान शुरू किया है। इस मेगा कैंपेन का सीधा मकसद रिसर्च के बुनियादी ढांचे को लोहे जैसा मजबूत करना, छात्रों और फैकल्टी को ग्लोबल लेवल का प्लेटफॉर्म देना और डीप-टेक इनोवेशन की रफ्तार को रॉकेट जैसी तेजी देना है।
IIT Kanpur Fundraising Campaign : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने मार्च 2029 तक 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए एक फंडरेज़िंग अभियान शुरू किया है। इस मेगा कैंपेन का सीधा मकसद रिसर्च के बुनियादी ढांचे को लोहे जैसा मजबूत करना, छात्रों और फैकल्टी को ग्लोबल लेवल का प्लेटफॉर्म देना और डीप-टेक इनोवेशन की रफ्तार को रॉकेट जैसी तेजी देना है।
निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए लगभग 4,155 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता पहले ही मिल चुकी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस अभियान की शुरुआत की। पूर्व छात्रों, दानदाताओं, कॉर्पोरेट साझेदारों और सरकार ने अपना समर्थन देने का वादा किया है।
इस भव्य लॉन्चिंग के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईटी संस्थानों के सुनहरे इतिहास को याद करते हुए कहा कि आज जो चमकती हुई इमारतें और लैब्स दिख रही है उनके पीछे शुरुआती पीढ़ियों का खून-पसीना और त्याग है। राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि यह अभियान वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी आधुनिकता को देश के सीधे विकास से जोड़ने का एक ब्रह्मास्त्र साबित होगा।
इस महा-अभियान के साथ ही एक और बहुत बड़ा ऐलान हुआ है. IIT कानपुर ने अपने ही एक धुरंधर पूर्व छात्र और उद्योगपति राहुल गौतम के साथ हाथ मिलाया है।