1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हाथरस में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के रेप किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के रेप किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- यूपी में शिक्षा के नाम खुली लूट : स्कूल से किताब न खरीदने पर प्रिंसिपल छात्रा की मां से की बदसलूकी, नाम काटने की दी धमकी, देखें Viral Video

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोसी के घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। हालंकि जब स्थानीय लोग उसकी चीख सुनकर वहां पहुंचे तो बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली।

तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुक था। आनन फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंकदराराऊ ले जाया गया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने इशारों में BJP को दी खुली चुनौती, बोले-हम बोझ हैं तो बता दो, 2027 और 2029 के चुनाव में दिखा देंगे...'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...