उन्नाव के चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज़ को अदा किया। नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
उन्नाव। उन्नाव के चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज़ को अदा किया। नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि, यह विरोध ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत के विरोध में किया गया। नमाज़ के बाद मौजूद लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया। शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि, काली पट्टी बांधकर नमाज़ अदा करना उनके विरोध का प्रतीक है और इससे वे अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
उन्नाव में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की जुमे की नमाज़, ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत को लेकर दर्ज कराया विरोध प्रदर्शन pic.twitter.com/GdNKzk473H
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) March 20, 2026
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। इस दौरान मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुमें की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बता दें कि, ईरान—इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। ये युद्ध काफी भयावक होता जा रहा है।
रिपोर्ट-मुकेश गौतम