1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. डेली डाइट में शामिल करें अंडा, बुढ़ापे में भी कमजोर नहीं होगी यादश्त

डेली डाइट में शामिल करें अंडा, बुढ़ापे में भी कमजोर नहीं होगी यादश्त

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है खासकर प्रोटीन इसमें कूट कूट कर भरा होता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे होते हैं।साथ ही बढ़ती उम्र में कमजोर होने वाली यादश्त को भी तेज रखता है। मतलब उम्र बढ़ने के बाद भी यादश्त कमजोर नहीं होगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है खासकर प्रोटीन इसमें कूट कूट कर भरा होता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे होते हैं।साथ ही बढ़ती उम्र में कमजोर होने वाली यादश्त को भी तेज रखता है। मतलब उम्र बढ़ने के बाद भी यादश्त कमजोर नहीं होगी।

पढ़ें :- Green Chilly Benefits :  रोजाना 2 हरी मिर्च खाने से शरीर में होते है बदलाव , जानें नियमित सेवन के फायदे

अंडे में विटामिन बी6,बी12 और फोलिक एसिड पाया जाता है जो मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार डेली अंडा खाने से वयस्कों की यादश्त में सुधार की संभावना अधिक होती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार अंडा न केवल मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाताहै,बल्कि यह एक सस्ता और सुलभ तरीका है। महिलाओं के संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का।

एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में अध्ययन में 55 साल से ऊपर 890 वयस्को को शामिल किया गया था।जिनमें 357 पुरुष और 533 महिलाएं शामिल थीं। इन वयस्कों के संज्ञानात्मक कार्य पर अंडे के सेवन का प्रभाव जांचने के लिए शोधकर्ताओं ने चार साल तक उनकी निगरानी की।

परिणामों से पता चला कि जो महिलाएं अधिक अंडे खाती थीं, उनकी वर्बल फ्लुएंसी (शब्दों को सही और तेज तरीके से बोलने की क्षमता) में कमी अपेक्षाकृत धीमी थी। इसके अलावा, इन महिलाओं में जानवरों, पेड़ों और अन्य वस्तुओं की श्रेणियों के नाम बताने की क्षमता भी अधिक थी, जबकि जिन महिलाओं ने कम या बिल्कुल अंडे नहीं खाए थे, उनका प्रदर्शन कम था।

पढ़ें :- Menstrual Leave Petition : पीरियड्स लीव याचिका पर CJI सूर्यकांत का 'सुप्रीम इनकार', बोले-खत्म हो जाएगा महिलाओं का करियर , नहीं देगा कोई नौकरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...