1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG U19 WC Final Live : भारत ने बनाया अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्य

IND vs ENG U19 WC Final Live : भारत ने बनाया अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्य

आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

हरारे। आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया है। इस मामले में भारत ने इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड ने इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 404 रन बनाए थे। भारतीय टीम लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल खेल रही है, जो एक रिकॉर्ड है।

पढ़ें :- Video : टॉस के समय भारत-बांग्लादेश के कप्तानों में नहीं हुआ हैंडशेक, U19 वर्ल्ड कप में भी दोनों देशों के बीच टकराव

पांच बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम की निगाहें खिताबी जीत का सिक्सर लगाने पर हैं। भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को पराजित किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...