1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA 1st ODI: आज रांची में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला वनडे; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs SA 1st ODI: आज रांची में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला वनडे; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs SA 1st ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज यानी 30 नवंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। जिसमें भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखेंगे। दूसरी तरफ, टेम्बा बावुमा की टीम में क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम अनुभवी खिलाड़ी होंगे। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे कब और कितने बजे शुरू होगा और इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे कब खेला जाएगा? 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच रविवार 30 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

पढ़ें :- IND vs ENG 1st T20I Live Streaming : कल से भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे में कितने बजे टॉस होगा? 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 बजे होगा।

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा? 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा।

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे को किस टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा?

पढ़ें :- ओवरकॉन्फिडेंट टीम इंडिया को अपना Ego छोड़कर हालात के हिसाब से ढलने की ज़रूरत : सुनील गावस्कर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, वनडे सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, वनडे सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...