1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs SA Semi Final: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

IND vs SA Semi Final: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

IND vs SA Semi Finals: भारत में चल रहा खो खो वर्ल्ड कप 2025 पहला एडिशन अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के मेंस और विमेंस दोनों कटैगरी की टॉप चार-चार टीमें मिल गईं हैं। जिनके बीच आज यानी शनिवार 18 जनवरी को सेमी-फाइनल मैच खेले जाने हैं। मेंस और विमेंस दोनों कटैगरी के सेमी-फाइनल मैच में भारत की टीमों का सामना साउथ अफ्रीका की टीमों के साथ होना है। आइये, जानते हैं कि खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे और इन मैचों को लाइव कैसे देख पाएंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA Kho Kho World Cup Semi Finals: भारत में चल रहा खो खो वर्ल्ड कप 2025 पहला एडिशन अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के मेंस और विमेंस दोनों कटैगरी की टॉप चार-चार टीमें मिल गईं हैं। जिनके बीच आज यानी शनिवार 18 जनवरी को सेमी-फाइनल मैच खेले जाने हैं। मेंस और विमेंस दोनों कटैगरी के सेमी-फाइनल मैच में भारत की टीमों का सामना साउथ अफ्रीका की टीमों के साथ होना है। आइये, जानते हैं कि खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे और इन मैचों को लाइव कैसे देख पाएंगे-

पढ़ें :- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला,कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते

खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमी-फाइनल मैचों के शेड्यूल

मेंस कटैगरी

सेमीफाइनल 1 : ईरान vs नेपाल- शनिवार 18 जनवरी (शाम 5:45 IST)

सेमीफाइनल 2 : भारत vs साउथ अफ्रीका- शनिवार 18 जनवरी (रात 8:15 IST)

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

विमेंस कटैगरी

सेमीफाइनल 1 : युगांडा बनाम नेपाल- शनिवार 18 जनवरी (शाम 4:30 IST)

सेमीफाइनल 2 : भारत vs साउथ अफ्रीका- शनिवार 18 जनवरी (शाम 7:00 IST)

भारत कब खेलेगा अपने सेमी-फाइनल मैच

भारत की मेंस टीम खो खो वर्ल्ड कप 2025 में अपना सेमीफाइनल मैच कब खेलेगी?

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

भारत की मेंस टीम 18 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

भारत की विमेंस टीम खो खो वर्ल्ड कप 2025 में अपना सेमीफाइनल मैच कब खेलेगी?

भारत की विमेंस टीम 18 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

भारत में खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत में खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा।

भारत में खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

भारत में खो खो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...