1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में 250946 लोगों ने लिया AI प्लेज

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में 250946 लोगों ने लिया AI प्लेज

AI Impact Summit 2026 Update: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। समिट के दौरान 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने AI प्लेज लिया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहल का पूरा श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

जानकारी के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान 24 घंटे के अंदर टोटल 2,50,946 लोगों ने AI प्लेज लिया है। जिसका उद्देश्य लोगों को AI के प्रति जागरुक करना है।  इसमें भागीदारी के लिए सरकार ने AI इंम्पैक्ट पोर्टल पर एक माइक्रोसाइट तैयार थी, जहां सोमवार सुबह से मंमलवार सुबर तक लोग AI प्लेज में हिस्सा ले सकते थे। AI प्लेज रखने वाले सभी लोगों को ऑनलाइन बैज देने का ऐलान किया गया था।

AI प्लेज लेने के लिए  इसके लिए फोन, टैबलैट और पीसी आदि का इस्तेमाल करना था। इसके बाद क्विज हुआ और फिर बैज भी दिया गया। बता दें कि नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 हो रहा है, जो 21 फरवरी तक जारी रहेगा। इसमें दुनियाभर की दिग्गज AI कंपनियों के सीईओ ने अपनी भागीदारी तय की है और भारत में AI और डेटा सेंटर्स को लेकर इनवेस्टमेंट का ऐलान किया है, जिसमें गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों का नाम शामिल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...