1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. रूस के साथ भारत ने की बड़ी डिफेंस डील, दुश्मनों पर काल बनकर टूटेगा T-72, खतरा भांप बिलबिलाए चीन-पाकिस्तान

रूस के साथ भारत ने की बड़ी डिफेंस डील, दुश्मनों पर काल बनकर टूटेगा T-72, खतरा भांप बिलबिलाए चीन-पाकिस्तान

भारत ने अपने सबसे पुराने मित्र रूस के साथ बड़ी डिफेंस डील की है। भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल मुख्य युद्धक टैंक T-72 (T-72 Tank) को और ताकतवर बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने रूस की कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (Russian company Rosoboronexport) के साथ करीब 2,156 करोड़ रुपये का समझौता किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने अपने सबसे पुराने मित्र रूस के साथ बड़ी डिफेंस डील की है। भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल मुख्य युद्धक टैंक T-72 (T-72 Tank) को और ताकतवर बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने रूस की कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (Russian company Rosoboronexport) के साथ करीब 2,156 करोड़ रुपये का समझौता किया है। 248 मिलियन डॉलर के इस समझौते में भारतीय सेना (Indian Army) के मौजूदा T-72 टैंकों में 1000 हॉर्सपावर के नए इंजन लगेंगे। इससे इनकी गति और मारक क्षमता में भारी इजाफा देखा जाएगा। वर्तमान में इन टैंकों में 780 हॉर्सपावर के इंजन लगे हुए हैं।

पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित

तकनीक हस्तांतरण  करेगा रूस

इस सौदे के तहत रूस चेन्नई के आवडी स्थित सरकारी बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड को तकनीक हस्तांतरित करेगा। फिर इसके जरिए इंजन को भारतीय स्तर पर इंटीग्रेट और लाइसेंस प्राप्त उत्पादन किया जा सकेगा। इससे ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) पहल को मजबूती मिलेगी।

T-72 टैंक को भारतीय सेना के बख्तरबंद बेड़े की कहा जाता है रीढ़ 

T-72 टैंक को भारतीय सेना (Indian Army)  के बख्तरबंद बेड़े की रीढ़ कहा जाता है। नए इंजन लगने से सेना की गतिशीलता और आक्रामक क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी। इस डील को ऐसे समय पर किया गया है, जब सरकार ने हाल ही में T-72 और T-90 टैंकों के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है।

पढ़ें :- Lucknow Fire : कांग्रेस,बोली-दर्दनाक हादसे की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

एशिया-अफ्रीका में निर्यात

भारत मौजूदा समय में 2400 से अधिक T-72 और 1200 T-90 टैंकों का संचालन करता है। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry)  के सूत्रों के मुताबिक सरकार T-72 टैंकों का एशिया और अफ्रीकी बाजारों में निर्यात करने का प्लान कर रही है लेकिन इससे पहले इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...