1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत ने अब चीन पर की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, प्रोपेगेंडा फैला रहे ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X हैंडल को किया बैन

भारत ने अब चीन पर की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, प्रोपेगेंडा फैला रहे ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X हैंडल को किया बैन

भारत ने अब पड़ोसी देश चीन पर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) की है। भारत सरकार ने बुधवार को चीन के सरकारी समाचार हैंडल ग्लोबल टाइम्स (Global Times) और शिन्हुआ (Xinhua) के X अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम चीन के मुखपत्र द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा (Spreading Propaganda) के चलते लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने अब पड़ोसी देश चीन पर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) की है। भारत सरकार ने बुधवार को चीन के सरकारी समाचार हैंडल ग्लोबल टाइम्स (Global Times) और शिन्हुआ (Xinhua) के X अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम चीन के मुखपत्र द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा (Spreading Propaganda) के चलते लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया जब इस अकाउंट ने भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच भारतीय सेना को लेकर झूठे और अपुष्ट दावे फैलाए।

पढ़ें :- न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, बोले-इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी, कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे

चीन (China) के इन समाचार चैनलों द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा (Propaganda) को लेकर भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने सख्त चेतावनी दी थी। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने ग्लोबल टाइम्स न्यूज (Global Times News) को चेतावनी देते हुए कहा था, कि कृपया किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पोस्ट करने से पहले तथ्यों को जांचें और अपने स्रोतों की पुष्टि करें।

क्या है मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद का है। कुछ पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना का एक राफेल विमान बहावलपुर के पास मार गिराया गया है। ग्लोबल टाइम्स (Global Times) पर इन फर्जी दावों को फैलाने और प्रमुखता से छापने का आरोप है।

फर्जी तस्वीरें फैलाईं PIB Fact Check टीम ने इन दावों को लेकर वायरल हो रही तस्वीर को भ्रामक और पुरानी बताया था। स्पष्ट किया था कि यह तस्वीर दरअसल 2021 में पंजाब के मोगा जिले में हुई एक MiG-21 दुर्घटना की है और इसका वर्तमान ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से कोई संबंध नहीं है।

पढ़ें :- संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सियासी बवाल, TMC के 20 बागी सांसदों की एंट्री पर विपक्ष का वॉकआउट

अरुणाचल प्रदेश को लेकर भी चीन को फटकार

आज ही विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने चीन को अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने की कोशिश पर भी कड़ा एतराज जताया। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि चीन (China)  की यह रचनात्मक नामकरण की कोशिशें व्यर्थ हैं। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...