1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India ODI Squad: ईशान किशन या ऋषभ पंत? जानें- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित वनडे स्क्वाड

India ODI Squad: ईशान किशन या ऋषभ पंत? जानें- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित वनडे स्क्वाड

India ODI Squad against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड की बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जाना है। मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन भारतीय टीम की घोषणा अभी बाकी है। इस बीच, विजय हज़ारे ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कर्नाटक के खिलाफ शतक लगाकर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। जिसके बाद उनकी और ऋषभ पंत के बीच रेस शुरू हो गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ICC T20I Rankings : कप्तान सूर्या और संजू सैमसन को बिना खेले रैंकिंग में लगाई छलांग, भारतीयों का जलवा बरकरार

दरअसल, ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने हाल ही में SMAT का खिताब अपने नाम किया है। जिसके बाद उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। जबकि ऋषभ पंत को मौका नहीं मिल पाया है। सिलेक्टर्स का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि पंत 2024 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। अब आगामी वनडे सीरीज में भी पंत की जगह खतरे में नजर आ रही है क्योंकि ईशान इस दौड़ में शामिल हो गए हैं। टीम के ऐलान से पहले झारखंड के कप्तान ईशान किशन का कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक ने उन्हें काफी आगे कर कर दिया है। जबकि दिल्ली के कप्तान पंत ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने प्रदर्शन से निराश किया। वह 9 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर अब तक केएल राहुल टीम के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा भी जीता है। यानी अब टीम में सिर्फ बैकअप विकेटकीपर की जगह की खाली है। जिसके लिए पंत को मौका मिलता रहा है, लेकिन ईशान ने अपने प्रदर्शन से सीधा मैसेज दिया है कि वह टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

भारत की संभावित वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत/ ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी/हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह

पढ़ें :- RCB को लगा बड़ा झटका! यश दयाल पूरे आईपीएल सीजन से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...