1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. India Post Office Recruitment: ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले कैंडिडेट्स करें अप्लाई

India Post Office Recruitment: ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले कैंडिडेट्स करें अप्लाई

अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

India Post Office Recruitment: अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए विभाग में कुल 21413 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- पोस्टमास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/डाक सेवकों के पद शामिल हैं।

सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी?

  • इस भर्ती में एबीपीएम /जीडीएस(ग्रामीण डाक सेवक) और बीपीएम का वेतनमान अलग-अलग है, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं।
  • बीपीएम पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदावारों को 12,000 से 29,380 रुपये तक(प्रतिमाह) सैलरी मिलेगी।
  • एबीपीएम/डाक सेवक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये तक(प्रतिमाह) सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

इसके लिए अप्लाई करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमेन आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। छूट प्राप्त वर्ग के आवेदकों को छोड़कर, आवेदक भुगतान के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करके किसी भी ऑनलाइन भुगतान विधि के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग सुविधा/यूपीआई का उपयोग किया जा सकता है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...