1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. ‘ इंडियन मॉम’ ने विदेशी को हाथ से खिलाया खाना, यूजर्स बोले- जब माँ खिलाती है तो हम लोग ज्यादा खाते हैं …

‘ इंडियन मॉम’ ने विदेशी को हाथ से खिलाया खाना, यूजर्स बोले- जब माँ खिलाती है तो हम लोग ज्यादा खाते हैं …

इंडियन मॉम (Indian mom) के खाना खिलाने का स्टाइल भला किसको पसंद नही आएगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स बहुत प्यार जता रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। इंडियन मॉम (Indian mom) के खाना खिलाने का स्टाइल भला किसको पसंद नही आएगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स बहुत प्यार जता रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

इंडिया घूमने आए अमेरिकन व्लॉगर डस्टिन चेवरियर (Dustin Cheverier) इस वीडियो में दिख रहा हैं। एक इंडियन मॉम (Indian mom)  उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे अमेरिकन नागरिक उसका बेटा हो। एक मां का प्यार देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि Dustin Cheverier हाथ से ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं, तो उन्हे महिला हाथ से खाना खिलाना शुरू कर देती है। इसके बाद बड़े आराम आराम से खाना खिलाती हैं और उसे खाना कैसे खाना है सिखाती हैं फिर युवक खुद से खाना शुरू कर देता है।

महिला के जाने के बाद विदेशी बताता है कि खाना शुद्ध शाकाहारी है क्यूंकि आज गुरुवार है। इसके बाद 54 सेकंड का वीडियो खत्म हो जाता है। इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Dustin Cheverier ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैपशन दिया भारतीय माँ ने मुझे एक बच्चे कि तरह खिलाया। वीडियो पर 3 मिलियन व्यूज आए हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा कि जब माँ खिलाती है तो हम लोग ज्यादा खाते हैं। दूसरे ने लिखा महिला ने आपको सिर्फ खाना ही नहीं खिलाया है बल्कि अपना प्यार बरसाया है।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...