1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Indian Railways Tickets: रेलवे ने टिकट रिजर्वेशन को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब इतने दिन पहले ही कर सकेंगे बुक

Indian Railways Tickets: रेलवे ने टिकट रिजर्वेशन को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब इतने दिन पहले ही कर सकेंगे बुक

रेलवे ने यात्रियों की ​सुविधा के लिए टिकट रिजर्वेशन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रेल में सफर करने वाले यात्री अब केवल 60 ​दिन पहले ही टिकट बुक करा सकेंगे। आगामी एक नवंबर से रेल मंत्रालय इस व्यवस्था को शुरू करने जा रही है। हालांकि, अभी यात्री 120 दिन पहले अपने यात्रा के लिए टिकट बुक कर करा सकते हैं लेकिन नए नियम के बाद एक नंबर से बदलाव हो जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Indian Railways Tickets: रेलवे ने यात्रियों की ​सुविधा के लिए टिकट रिजर्वेशन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रेल में सफर करने वाले यात्री अब केवल 60 ​दिन पहले ही टिकट बुक करा सकेंगे। आगामी एक नवंबर से रेल मंत्रालय इस व्यवस्था को शुरू करने जा रही है। हालांकि, अभी यात्री 120 दिन पहले अपने यात्रा के लिए टिकट बुक कर करा सकते हैं लेकिन नए नियम के बाद एक नंबर से बदलाव हो जाएगा। गुरुवार को रेल मंत्रालय की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

रेलवे मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। आरक्षित टिकट लेने के लिए अभी यात्री 120 दिन पहले बुकिंग करते हैं, लेकिन आगामी एक नवंबर से इसमें बदलाव किया जा रहा है और इस अवधि को घटाकर 60 दिन किया जा रहा है। इसका असर 31 अक्टूबर तक बुक की जाने वाली टिकटों पर नहीं पड़ेगा और यात्री 120 दिन पहले टिकट ले सकेंगे। यात्री उन टिकटों को भी कैंसल कर सकेंगे जिनके जाने में 60 दिन से अधिक समय बचा हुआ है।

आपके टिकट बुकिंग पर नहीं पड़ेगा असर
बता दें कि, दिवाली छठ जैसे त्योहारों के लिए अगर आपने पहले से ही टिकट बुक कराया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, रेलवे के इस फैसले का असर 31 अक्टूबर तक बुक होने वाले टिकटों पर नहीं पड़ेगा। यानी कि इस महीने के आखिरी तक चार महीने तक के टिकट बुक करवाए जा सकेंगे, लेकिन एक नवंबर से सिर्फ 60 दिनों तक के ही टिकट बुक हो सकेंगे।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...