HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय महिला गांजा के साथ नेपाल में गिरफ्तार

भारतीय महिला गांजा के साथ नेपाल में गिरफ्तार

भारतीय महिला गांजा के साथ नेपाल में गिरफ्तार

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय महिला को साढ़े सात किलोग्राम गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मुंबई, महाराष्ट्र की गुलनाज बेग के रूप में हुई है।

पढ़ें :- Seema Haider gave birth to a daughter: सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में दिया जन्म

थाई एयर एशिया की फ्लाइट से थाईलैंड से आई महिला के सामान की जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने साढ़े सात किलोग्राम गांजा जब्त किया। यह किसके लिए और कहां लाया गया था? इसकी जांच पुलिस कर रही है।

नेपाल पुलिस अनुसार, जब्त किया गया गांजा उच्च क्वालिटी के 26 पैकेटों में पैक किया गया था और थाई एयर एशिया की उड़ान के जरिए लाया गया था। गांजा के साथ गिरफ्तार महिला को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए रूपन्देही जिला पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...