1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India’s Squad for Women’s T20 WC 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

India’s Squad for Women’s T20 WC 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

India’s Squad for Women’s T20 WC 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी गई है। महिला चयन समिति की बैठक शनिवार, 2 मई, 2026 को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में हुई, जिसमें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीमों का चयन किया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती , शादी अनिश्चितकाल के लिए टली

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से होगी। इसके बाद भारत आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेगा। टीम विश्व कप अभियान की शुरुआत 14 जून, 2026 को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी और फिर 17 जून को लीड्स में नीदरलैंड्स और 21 जून को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारत 25 जून को उसी मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगा और फिर 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा। भारत 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेलेगा।

ICC महिला T20 विश्व कप 2026 और इंग्लैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया (WK), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

नोट: अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

पढ़ें :- PM मोदी से वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने की मुलाकात, खिलाड़ियों ने गिफ्ट में दी 'NAMO 1' जर्सी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...