1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सीरिया में कत्लेआम से भारत की टेंशन बढ़ी; अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी की जारी

सीरिया में कत्लेआम से भारत की टेंशन बढ़ी; अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी की जारी

Syrian Civil War: सीरिया में विद्रोह (Syria Revolt) के बाद हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं, विद्रोहियों ने देश में कत्लेआम मचा रखा है। जिसको लेकर भारत की चिंताएं बढ़ गयी हैं। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Foreign Ministry) ने अपने लोगों को सीरिया की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Syrian Civil War: सीरिया में विद्रोह (Syria Revolt) के बाद हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं, विद्रोहियों ने देश में कत्लेआम मचा रखा है। जिसको लेकर भारत की चिंताएं बढ़ गयी हैं। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Foreign Ministry) ने अपने लोगों को सीरिया की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

दरअसल, सीरिया में इस्लामवादियों के नेतृत्व में विद्रोहियों का नियंत्रण बढ़ने लगा है, विद्रोहियों ने गुरुवार को मध्य सीरिया के शहर होम्स को भी काफी हद तक अपने कब्जे में ले है। इससे पहले उन्होंने देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकतर भू-भाग पर कब्जा कर लिया था। इन हालातों को देखते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह वहां की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रहने वाले भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “जो लोग जा सकते हैं, उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से सीरिया छोड़ने की सलाह दी जाती है और अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें तथा अपनी गतिविधियों को न्यूनतम तक सीमित रखें।”

विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर +963993385973 जारी किया है। इसपर वॉट्सऐप मेसेज भी भेज सकते हैं। साथ ही hoc.damascus@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी भारतीय दूतावास से संपर्क किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने कहा, “हमने उत्तर सीरिया में हाल में लड़ाई तेज होने पर ध्यान दिया है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों के लिए काम कर रहे हैं। हमारा मिशन हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए है।”

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...