1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. डोपिंग के मामले में फंसा इंटरनेशनल क्रिकेटर, ICC ने 15 महीने के लिए किया बैन

डोपिंग के मामले में फंसा इंटरनेशनल क्रिकेटर, ICC ने 15 महीने के लिए किया बैन

Cricket News : डोपिंग के मामले में फंसे यूएई के विस्फोटक बल्लेबाज़ आसिफ़ खान पर आईसीसी ने 15 महीने का प्रतिबंध लगाया है। क्रिकेटर ने 8 सितंबर 2025 को हुए एक 'आउट-ऑफ़-कंपटीशन' टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ (मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट) के लिए पॉज़िटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने 15 महीने के प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने इस बारे में जानकारी दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Cricket News : डोपिंग के मामले में फंसे यूएई के विस्फोटक बल्लेबाज़ आसिफ़ खान पर आईसीसी ने 15 महीने का प्रतिबंध लगाया है। क्रिकेटर ने 8 सितंबर 2025 को हुए एक ‘आउट-ऑफ़-कंपटीशन’ टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ (मेस्टेरोलोन का मेटाबोलाइट) के लिए पॉज़िटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने 15 महीने के प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने इस बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- ज्यादा शुगर, नमक और फैट वाले पैकेज जंक फूड पर लगाना होगा वॉर्निंग लेबल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार ने दो हफ्ते का दिया सख्त अल्टीमेटम

आईसीसी के अनुसार, 36 वर्षीय बल्लेबाज़ आसिफ़ खान ने ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन को स्वीकार किया और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) तथा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ ‘केस रिज़ॉल्यूशन एग्रीमेंट’ के ज़रिए सज़ा को मंज़ूरी दी। अयोग्य होने की अवधि को 8 सितंबर 2025 से लागू माना जाएगा और यह 7 दिसंबर 2026 तक चलेगी। आसिफ को 8 अक्टूबर 2026 से किसी टीम के साथ ट्रेनिंग करने या किसी क्लब या ICC की अन्य सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की इजाज़त होगी, लेकिन वह 8 दिसंबर से ही कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी के लिए योग्य होंगे।

ICC एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार, 8 सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके प्रोविज़नल सस्पेंशन (अस्थायी निलंबन) की शुरुआत तक आसिफ के व्यक्तिगत नतीजों को अमान्य कर दिया गया है। इसमें इससे जुड़े सभी परिणाम शामिल हैं, जैसे कि कोई भी मेडल, पॉइंट, प्राइज़ मनी या इनाम खोना। 2022 में अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से आसिफ ने UAE के लिए 38 वनडे और 56 T20I मैच खेले हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...