1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. IOCL Recruitment : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने निकाली बंपर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

IOCL Recruitment : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने निकाली बंपर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल पाइपलाइन्स पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

IOCL Recruitment : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल पाइपलाइन्स पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) ट्रेड: मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का फुलटाइम डिप्लोमा (या कक्षा 12वीं (एससी)/आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री, डिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल में एडमिशन) होना चाहिए।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) ट्रेड: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का फुलटाइम डिप्लोमा (या कक्षा 12वीं (एससी)/आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री, डिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल में एडमिशन) होना चाहिए।

एज लिमिट

18 – 24 साल

सिलेक्शन प्रोसेस

मेरिट के बेसिस पर

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

स्टाइपेंड

अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार

ऐसे करें आवेदन

इंडियन ऑयल पाइपलाइन्स पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा। लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...