1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2027: मौसम को देखते हुए BCCI की बड़ी तैयारी, 10 मार्च से शुरू हो सकता है अगला सीजन!

IPL 2027: मौसम को देखते हुए BCCI की बड़ी तैयारी, 10 मार्च से शुरू हो सकता है अगला सीजन!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सफल आयोजन के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल के दिनों में ऐसी चर्चाएं थीं कि IPL…

By Harsh 
Updated Date

IPL2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सफल आयोजन के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल के दिनों में ऐसी चर्चाएं थीं कि IPL को और बड़ा बनाने के लिए मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, लेकिन फिलहाल बोर्ड का ऐसा कोई इरादा नहीं है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI का फोकस फिलहाल टूर्नामेंट की टाइमिंग बदलने पर है ताकि मौसम का असर मुकाबलों पर न पड़े।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में बताया कि IPL 2027 की शुरुआत 10 मार्च के आसपास कराई जा सकती है। उनका कहना है कि पिछले सीजन में कुछ मैचों के दौरान तेज गर्मी और बारिश ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की चिंता भी बढ़ाई थी। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए बोर्ड अगले सीजन का कार्यक्रम पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह योजना लागू होती है तो IPL 2027 का फाइनल भी मौजूदा सीजन की तुलना में पहले खेला जाएगा। जहां IPL 2026 का फाइनल 31 मई को हुआ था, वहीं अगले सीजन का खिताबी मुकाबला 15 मई के आसपास आयोजित किया जा सकता है। इससे प्लेऑफ और फाइनल के दौरान मौसम से जुड़ी परेशानियों की संभावना कम होगी।

वहीं, मैचों की संख्या बढ़ाने की अटकलों पर भी सैकिया ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल IPL के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और अगले सीजन में भी 74 मैचों वाला मौजूदा प्रारूप ही जारी रहेगा। यानी BCCI की प्राथमिकता टूर्नामेंट का विस्तार नहीं, बल्कि खिलाड़ियों और फैंस के लिए बेहतर परिस्थितियों में सफल आयोजन कराना है।

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...