1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iQOO Z9 Lite 5G भारत में एंट्री के लिए तैयार; कंपनी ने लॉन्च डेट का किया खुलासा

iQOO Z9 Lite 5G भारत में एंट्री के लिए तैयार; कंपनी ने लॉन्च डेट का किया खुलासा

iQOO Z9 Lite 5G Launch Date in India: वीवो सब-ब्रांड आईकू इस महीने अपने एक नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में iQOO Z9 Lite 5G की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर आईकू के नए फोन को डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हुआ है। iQOO इंडिया के सीईओ Nipun Marya ने भी एक्स हैंडल के जरिये फोन के लॉन्च होने की पुस्ति की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

अमेजन पर लाइव डेडिकेटेड लैंडिंग पेज के मुताबिक, भारत में iQOO Z9 Lite 5G को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ फोन की पहली झलक भी दिखाई दी है, जिसमें फोन सी ग्रीन कलर में बैक साइड डुअल कैमरा सेंसर के साथ नजर आ रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ ही फोन के प्रोसेसर को लेकर जानकारी दे दी है। फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ ला रही है। फोन को 6nm प्रॉसेस टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है।

iQOO Z9 Lite 5 के AnTuTu स्कोर की बात करें तो इसने 414k+ स्कोर हासिल करता है। AnTuTu स्कोर की जानकारी देने के साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि AnTuTu स्कोर के लिए इस फोन का 6GB+128GB वेरिएंट टेस्ट किया गया है। ऐसे में यह बात तो साफ है कि नए फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी लाया जा रहा है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...