पश्चिमी ईरान में एक फ्यूल टैंकर में धमाका हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना कुर्दिस्तान प्रांत के सनंदाज काउंटी को हमदान प्रांत के हमदान काउंटी से जोड़ने वाले एक इंटरसिटी रूट पर हुई।
Iran : पश्चिमी ईरान में एक फ्यूल टैंकर में धमाका हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना कुर्दिस्तान प्रांत के सनंदाज काउंटी को हमदान प्रांत के हमदान काउंटी से जोड़ने वाले एक इंटरसिटी रूट पर हुई।
खबरों के मुताबिक, धमाके से पहले टैंकर की टक्कर दूसरी गाड़ियों से हुई, जिससे आस-पास खड़ी कई कारों में भी आग लग गई। इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और Rescue operations शुरू किया, जबकि घायलों को इलाज के लिए सनंदाज (Sanandaz) के एक मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
कुर्दिस्तान यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के प्रमुख बाबक होदाई ने बताया कि धमाके में आस-पास की कई गाड़ियां भी जल गईं।
इस हादसे में कई लोगों को नुकसान पहुंचा; 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, इमरजेंसी रेस्पॉन्डर घायलों को सनंदाज के एक मेडिकल सेंटर ले गए।